नाम: श्री शंभूनाथ पाल
जन्म तारीख: १७ मार्च 1956
पिता: श्री सहदेव पाल
माता: श्रीमती सुखराजीदेवी
पत्नी: पुष्पादेवी
संतान: 2 बेटे
जन्म स्थान: कांतिरामपुर, जिला: भदोही, राज्य: उत्तर प्रदेश
शिक्षा: MA, B.Ed, DSM
शैक्षणिक कार्यक्षेत्र: राजेंद्रपाल मंगला स्कूल, कोपरी, थाने और आशीष हिंदी नाइट स्कूल भांडुप, मुंबई
संस्थापक: संजय शिक्षण परिषद, जनसेवा हिंदी हाई स्कूल, पाल शिक्षण संस्था, सेंट पॉल स्कूल्स और कॉलेजेस, शिव शंभू सेमी इंग्लिश स्कूल
अध्ययन केंद्र: राष्ट्रीय मुक्त शैक्षणिक संस्थान, सिक्किम बोर्ड, तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ, डॉ. सी.वी.रामन विद्यापीठ, आइसेक्ट ग्रुप भोपाल, NSDL कौशल केंद्र
सामाजिक संस्थाएं: पाल विकास संघ, पाल एकता मंच, शेफर्ड फैमिली ट्रस्ट, पाल वंश सेवा
मृत्यु दिनांक: 29 अप्रैल 2025
समाज में पाल का बडा योगदान रहा है. पाल समाज की सभी बडी संस्थाओ के सदस्य थे. जैसे पाल विकास संघ, पाल सेवा संघ, पाल एकता मंच. शैक्षणिक क्षेत्र में आपका अमूल्य योगदान रहा. बालवाडी से लेकर स्नातक तथा स्नातकोत्तर महाविद्यालय तक की संस्था का निर्माण करना. सबसे बडा कार्य बहुत से लोगो को रोजगार उपलब्ध कराना. आज हमारे जैसे कई लोग शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी के रूप में सेवारत हैं. और परिवार सहित इस महानगर में सम्मान जनक जीवन यापन कर रहें हैं. इस अमूल्य योगदान के लिये हमलोग सदैव आपके ऋनी रहेंगे. आपका योगदान कभी भुलाया नही जा सकता. यही गुण आपको आम से खास बनाता हैं. साधारण से असाधारण बनाता हैं. एक सामान्य पाल परिवार में जन्म लेकर भदोही से लेकर वाराणसी तक मुंबई कुर्ला, से कल्याण व कर्जत तक आपका विस्तार है.ा।
जनसेवा हिंदी हाई स्कूल, शिवशंभु सेमी इंग्लिश स्कूल से लेकर सेंटपाल डिग्री कॉलेज तक. एक शिक्षक से कॉलेज प्रबंधक तक का सफर आपके विराट व्यक्तित्व व उंची सोच का परिचय है. यही आपके अदम्या साहस, संघर्ष का भी परिचय है जो बिना रुके बिना झूके निडरता से प्रगतीपथ पर आगे बढते रहे. है।
आपके एक गालिब शेर... “हम अकेले ही निकले थे जानिबे मंजिल लोग मिलते गये कारवा बन गया”.”
पाल सर की कहानी अनंत है. जहाँ तक मैने समझा वहाँ तक लिखा. अंत उन महान आत्मा को सादर नमन 🌹🌹🌹🌹